सांप एक ऐसा जीव है जिस से इंसानों के साथ साथ जानवर भी डरते हैं। आपने आज तक साँपों द्वारा कई जीवों को निगलने के वीडियो देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी एक सांप को दूसरे को निगलते हुए देखा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ये नजारा इतना डरावना है कि जिसने भी देखा, वो दंग रह गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दूसरे सांप को निगल रहा है। उसका आधा हिस्सा बाहर की ओर लटका हुआ था। एक्सपर्ट कहते हैं कि सांपों में भी अपनी ही प्रजाति को खाने की प्रवृत्ति कई बार देखने को मिलती है। खासकर तब जब किसी बड़े सांप को खाने की कमी होती है या वो अपने इलाके पर कब्जा बनाए रखना चाहता हो, तो वो छोटे साँपों को अपना शिकार बना लेते हैं। प्रकृति के ये रहस्य और जंगल के खौफनाक दृश्य अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं।
— Wildlife Uncensored (@TheeDarkCircle) October 2, 2025
वायरल हो रहा वीडियो
इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है। एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 56 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
You may also like
हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार
IND vs WI 1st Test: बंदूक की तरह उठाया बल्ला और जीत लिया दिल, सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ Dhruv Jurel का खास सेलिब्रेशन
दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, दिवाली से पहले मिली राहत
भोजपुरी सिनेमा की नई धुन: अक्षरा सिंह का 'चल जाईब मायके' गाना लाएगा रोमांच!
लद्दाख में स्थिति अब नियंत्रण में, पिछली हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण : कविंदर गुप्ता